कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार देर शाम अचानक राजीव त्यागी की तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज के दौरान निधन हो गया है।राजीव त्यागी की निधन की खबर सुनकर राजनीतिक गलियारों में शोक छा गया है।राजीव त्यागी कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ता थे। उनके निधन की जानकारी होते ही भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने गहरा शोक जताया है उन्होंने ट्विटर के माध्यम से शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री @RTforINDIA हमारे साथ नहीं है।आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में @aajtak पर डिबेट भी किया था।जीवन बहुत ही अनिश्चित है …अभी भी शब्द नहीं मिल रहें हैं।गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना🙏”.
