अपर श्रम आयुक्त कार्यालय का अपर श्रम आयुक्त सौम्या पाण्डेय ने किया औचक निरीक्षण

कानपुर में अपर श्रम आयुक्त सौम्या पांडे ने अपर श्रम आयुक्त कार्यालय, कानपुर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बहुत सी खामियां व कमियां पाई गई। जिससे कार्यालय में अधिकारीयो एवं कर्मचारियों के बीच आफरी तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान कार्यालय में अत्यधिक गंदगी एवं फाइलों का रख-रखाव भी बहुत ही ज्यादा खराब पाया गया।

अपर श्रम आयुक्त ने अलमारियो को खोलकर देखा तो उनमें सही ढंग से फाइलों का रखरखाव नहीं पाया गया साथ ही अलमारियां बहुत ही जर्जर अवस्था में पाई गई। जिस पर सौम्या पाण्डेय द्वारा जल्द से जल्द सफाई करवाने व फाइलों का सही से रख-रखाव करने हेतु निर्देशित किया गया।

अपर श्रम आयुक्त द्वारा श्रम परिवर्तन अधिकारियों के कार्यो का भी निरिक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियो को दिए गये लक्ष्यों के सापेक्ष किये गये कार्यो की प्रगति पर कभी रोष व्यक्त किया। शासकीय कार्य संतोषजनक न होने के कारण संबंधित श्रम परिवर्तन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनका वेतन अग्रिम आदेशों तक रोके जाने के सख्त निर्देश दिए है।

thestatekhabar
Author: thestatekhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *