Kanpur Dehat crime news: भोगनीपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपी इब्राहिम रजा खान को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने पिपरी मोड़ चौकी क्षेत्र अमरौधा के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 3 दिन पूर्व एक महिला ने थाने में तहरीर देते हुए इब्राहिम रजा खान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
थाना प्रभारी भोगनीपुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
Author: thestatekhabar
Post Views: 981




