लखनऊ,
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण में उत्तर प्रदेश में बागपत, बुलन्दशहर, अलीगढ़, अमरोहा, मेरठ, मथुरा, गाजियाबाद एवं गौतमबुद्धनगर में हुए मतदान में जनाक्राश के चलते भाजपा को हर तरफ अपनी हार दिखाई दी है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि मतदाताओं ने भी एकजुट होकर समाजवादी पार्टी-इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए गर्मी-लू-धूप की जरा भी परवाह नहीं की और मतदान करने के लिए घरों से निकले। जिसके चलते वृद्ध,दिव्यांग से लेकर नववधू तक ने भाजपा को हराने का निश्चय दिखाया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि दरअसल, मतदाताओं ने भाजपा के बजाय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा जताया। जनता नफरत की राजनीति से ऊबी है। लोगों को भरोसा है कि अखिलेश यादव ही उन्हें न्याय दिलाएंगे। किसानों का कर्ज माफ होगा।नौजवानों को नौकरी मिलेगी। महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी। जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से परेशान है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि समाज को बांटने वाली भाजपा से जनता का कोई सरोकार नहीं है। जनता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मतदान के दूसरे चरण में भी जनता ने समाजवादी पार्टी-इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में भारी मतदान किया है। इसके लिए समाजवादी पार्टी जनता की आभारी है।
नफरत की राजनीति से जनता है ऊबी – पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी
