लखनऊ,
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बिना नाम लिए कहा कि जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती,वैसे ही समाजवादी पार्टी के दरिंदे, जो बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, ये कभी ठीक नहीं हो सकते। इनको कानून के दायरे में लाकर शिकंजा कसना पड़ेगा,हमारी सरकार कर रही है, जिसके ये पात्र हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बबुआ 12 बजे सोकर उठता था और जनता पिसती थी। हर जिले का बड़ा माफिया व गुंडा सपा से जुड़ा था, इनका पदाधिकारी या शागिर्द था।संगठित अपराध, पशु, वन, खनन, भूमाफिया थे।माफिया समानांतर सरकार चलाकर अराजकता व गुंडागर्दी का तांडव करते थे तो बबुआ घर से बाहर नहीं निकलता था। मुस्लिम तुष्टिकरण की हद को पार करते हुए पर्व व त्योहारों में इन लोगों ने अराजकता फैलाई थी।
जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही समाजवादी पार्टी के दरिंदे, जो बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, वे भी कभी ठीक नहीं हो सकते…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 19, 2024
इनको कानून के दायरे में लाकर हमारी सरकार वही कार्य कर रही है, जिसके ये पात्र हैं… pic.twitter.com/saonpCHRir
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होली, दीवाली, रक्षाबंधन-शिवरात्रि, रामनवमी-जन्माष्टमी को बैन कर दिया था। जन्माष्टमी के आयोजनों पर इन्होंने थाना, पुलिस लाइन, जेलों में रोक लगा दी थी। कहते थे कि जन्माष्टमी में भजन न गाओ. हरे रामा, हरे कृष्णा की धुन कुछ लोगों को पसंद नहीं थी, इसलिए सपा इसे बैन करती थी। कांवड़ यात्रा पर बैन लगाती थी।दुर्गा पूजा में अयोध्या का दंगा हर किसी ने देखा। सपा सरकार में देवकाली मंदिर में मूर्ति चोरी हो गई थी।बतौर सांसद गोरखपुर से आकर मैंने आंदोलन किया था।





