उत्तर प्रदेश सर्वाधिक पर्यटक आगमन वाला बन गया है प्रदेश – योगी आदित्यनाथ

लखनऊ,
पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की वर्ष 2023 में घोषित रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश सर्वाधिक पर्यटक आगमन वाला प्रदेश बन गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि होटल/रेस्टोरेंट, ट्रान्सपोर्ट, संचार, रियल एस्टेट, प्रोफेशनल सर्विस, लोक सेवा, रक्षा व अन्य सेवाओं वाले तृतीयक खण्ड में प्रदेश तेजी से तरक्की कर रहा है। पर्यटन सेक्टर से जुड़ी सेवाओं में अभूतपूर्व विकास हुआ है। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं। अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, काशी, प्रयागराज, नैमिषारण्य इसके महत्वपूर्ण केन्द्र हैं।

उन्होंने कहा कि विगत 07 वर्षों में यहां व्यापक परिवर्तन हुआ है। टूरिस्ट फुटफॉल अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है। यह टूरिस्ट फुटफॉल लोकल इकोनाॅमी को बढ़ावा देने वाला है। इस पर अध्ययन कराएं। अगले वर्ष प्रयागराज महाकुम्भ का आयोजन है। करोड़ों लोगों का आगमन होगा। यह पूरे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बड़ा असर डालने वाला होगा। इस पर अध्ययन होना चाहिए। घरेलू पर्यटकों के साथ-साथ हमें विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनानी होगी।

thestatekhabar
Author: thestatekhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *