मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुरू की तिरंगा यात्रा बाइक रैली, हर घर तिरंगा अभियान को दी शुभकामनाएं

लखनऊ,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा यात्रा बाइक रैली का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि आज से आगामी 15 अगस्त, स्वाधीनता दिवस तक हर घर में तिरंगा लहराने के इस कार्यक्रम के साथ समस्त प्रदेशवासी जुड़ें और राष्ट्रीयता, राष्ट्र प्रथम के भाव और पंचप्रण के संकल्पों के साथ आगे बढ़ें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर इस वर्ष भी प्रदेश सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत 4.5 करोड़ घरों तक तिरंगा पहुंचाने के वृहद संकल्प को हाथ में लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्रा के प्रति छात्र, व्यवसायी सहित विभिन्न वर्गों के सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों द्वारा जो उत्साह दिखाया जा रहा है, यह नए भारत का दर्शन कराता है। तिरंगा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का भी प्रतीक है और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के इस भाव को अंगीकार करते हुए आज हम सभी इस तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *