Kanpur Dehat: दोहरा हत्याकांड में 9 हत्यारोपित भेजे गए जेल,2 अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Kanpur dehat double murder: कानपुर देहात के थाना गजनेर के अंतर्गत जमीनी विवाद के चलते पिकअप खड़ा करने को लेकर हुई दो भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 9 हत्यारोपितों को जेल भेज दिया है।हत्यारोपितों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल डंडे व दो कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। वहीं फरार 2 हत्यारोपितों की तलाश में दो टीमों लगातार दबिश दे रही है।

आक्रोश में हो गई हत्या

कानपुर देहात के गजनेर ग्राम शाहजहांपुर निनाया में जमीनी विवाद का विवाद मृतक सत्यनारायण व मोहनलाल के बीच चल रहा था। इस दौरान गुरुवार की देर रात विवादित जमीन पर पिकअप गाड़ी खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद मृतक सत्यनारायण के परिवार पर मोहनलाल के परिवार ने लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। जिसमे सत्यनारायण व उनके भाई रामवीर की मौत हो गई थी। जबकि चार लोग घायल हो गए थे। जिनका इलाज कानपुर के एलएलआर अस्पताल में चल रहा है। वही पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर 11 लोगों के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जिसके चलते पुलिस ने हत्यारोपितों मोहनलाल शुक्ला, अंजनी, सुंदर, कन्हैया, सत्यम, प्रिया, उमा, मीरा व बबलू को गिरफ्तार कर लिया था। इस के साथ हत्यारोपितों की निशानदेही पर गांव के किनारे से ही डंडे व दो कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई हैं। वही पुलिस पूछताछ में हत्यारोपितों ने बताया कि उनके बीच जमीन का विवाद चल रहा था। जिसके चलते बोलचाल भी नहीं थी। गुरुवार की देर रात विवाद हो गया था। विवाद कितना बढ़ गया कि वह सभी आक्रोश में घटना को अंजाम दे दिया लेकिन उनका कोई इरादा नहीं था।


जल्द होगी अन्य तीन की भी गिरफ्तारी

सीओ अकबरपुर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 8 हत्यारोपितों को जेल भेजा गया है। वहीं 2 आरोपित प्रेमकुमार, उदय नारायण अभी पकड़ से दूर हैं। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *