Kanpur dehat:ऐसा क्या हुआ की पत्नी के जलते हुए शव को छोड़कर फरार हुआ पति

Kanpur dehat news: कानपुर देहात थाना रसूलाबाद के अंतर्गत एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वही महिला के पति और ससुरालीजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए देर रात महिला के शव को जला दिया। इस दौरान पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही मौके से महिला का पति अपने परिवार के साथ फरार हो गया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से जल चुके महिला के शव के अवशेष एकत्र कर साक्ष्य जुटाए हैं और फरार पति और ससुरालीजनों की तलाश शुरू कर दी है।


बताते चलें कि कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के परसौरा निवासी सोनू पाल ने चार माह पूर्व बिहार की रहने वाली एक युवती सरोजनी (25) से शादी कर उसे घर लाया था। दोनों गांव में रह रहे थे। देर रात सरोजनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति सोनू व अन्य परिवार के लोगों ने गांव के बाहर उसका अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए। इसी बीच किसी ने डायल 112 को सूचना दे दी। मौके जब तक पुलिस पहुंची परिवार के लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने अंत्येष्टि स्थल से शव के जले हुए अवशेष कब्जे में लिए हैं। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

वही पूरी घटना को लेकर क्षेत्राधिकार रसूलाबाद तनु उपाध्याय ने बताया कि डायल 112 पर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही मौके पुलिस टीम पहुंच गई थी। लेकिन इससे पहले ही महिला के पति व ससुरालीजनों के द्वारा गांव से कुछ दूरी पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। जब तक पुलिस अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचती महिला के पति व ससुरालीजनों वह से जा चुके थे।

महिला का शव लगभग 80 प्रतिशत से अधिक जल चुका था। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर मृतक महिला के अवशेषों को एकत्र कर लिया गया है। मृतक महिला के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतका बिहार की रहने वाली है। उसके परिवार के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *