Kanpur Crime News: थाना गुजैनी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अन्तर्राज्य गांजा तस्कर गैंग को पकड़ लिया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 16.174 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभियुक्त शिवकांत उर्फ शिवा और राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना गुजैनी पुलिस टीम ने अन्तर्राजीय गांजा तस्कर गैंग के 02 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लगभग 16 किलो गांजा बरामद। @Uppolice
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) August 20, 2024
BYTE- अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण @IPSAnkitaS pic.twitter.com/xYPjhh8xQA
अभियुक्त अलग-अलग राज्यों में घूमकर गांजे का अवैध व्यापार करते थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गांजे की अवैध बिक्री की है और उडीसा राज्य से कई बार जेल भेजे जा चुके हैं।
पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभियुक्त उडीसा राज्य से अवैध गांजे को खरीदते थे और पकड़े न जाने के लिए बार-बार अपने व्यापार का तरीका बदल देते थे।




