25 करोड़ आबादी के उत्तर प्रदेश में 7 वर्षों में एक भी नहीं हुआ है दंगा – सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ,
नई दिल्ली स्थित डॉ.अम्बेडकर इण्टरनेशनल सेन्टर में आयोजित सुशासन महोत्सव-2024 में वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी बात सबके सामने रखीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के 7 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इन 7 वर्षों में 25 करोड़ आबादी के इस प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। प्रदेश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है।

सीएम ने कहा कि यह अचानक नहीं हुआ। इसके लिए पुलिस व्यवस्था में सुधार तथा प्रदेश के 7 जनपदों में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करनी पड़ी है। भर्ती की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाना पड़ा है। 1 लाख 55 हजार से अधिक पुलिस कार्मिकों की भर्ती की गई है। प्रशिक्षण तथा कैपेसिटी बिल्डिंग क्षमता का विस्तार किया गया है। इसके लिए अनेक कार्यक्रम भी चलाए गए हैं। इस के साथ ही पुलिस को तकनीक से जोड़ने का कार्य किया गया है।

स्टेट फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट का गठन किया गया। कमिश्नरी और रेंज स्तर पर फॉरेंसिक लैब तथा प्रत्येक जनपद में साइबर थाने की स्थापना की गई। रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम स्तर तक लाना पड़ा। जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश की कानून व्यवस्था एक मॉडल के रूप में हम सभी के सामने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *