2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रयास में हम सबको कार्य करना होगा -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ,
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन विजन के अनुसार जनपद गोरखपुर के सभी स्वयं सहायता समूहों एवं एन.जी.ओ. से जुड़ीं महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत अपने पैरों पर खड़े होकर स्वावलम्बन का जीवन व्यतीत कर रही हैं। प्रधानमंत्री जी ने महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कार्यक्रम शुरू किये हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का केन्द्र बिन्दु महिलाएं हैं। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के माध्यम से स्वयं सहायता समूह व विभिन्न एन.जी.ओ. से जुड़ीं नारी शक्ति के साथ संवाद बनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसी अभियान को और आगे बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम हो रहा है, जो सराहनीय प्रयास है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को योगीराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह, गोरखपुर में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान उन्होंने 3,617 स्वयं सहायता समूहों को 54.25 करोड़ रुपये का अंशकालिक ऋण का वितरण तथा स्वयं सहायता समूह व विभिन्न एन.जी.ओ. की लाभार्थी महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा सत्र में प्रधानमंत्री जी ने लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित किया था। इसके तहत लोकसभा व विधान सभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुसार आज हर महिला तथा किसान को बिना भेदभाव के सभी सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से केवल गोरखपुर में 61,556 पात्रों को आवास का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गोरखपुर में 38,866 लोगों को आवास का लाभ प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गोरखपुर में कुल गठित स्वयं सहायता समूहों की संख्या 20,847 है, जिसमें 03 लाख 05 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हंै। जनपद में 63,563 महिलाएं निराश्रित पेंशन, 54,062 महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन तथा 6,094 महिलाएं दिव्यांगजन पेंशन योजना में लाभान्वित हो रही है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत 02 लाख 91 हजार महिलाओं को निःशुल्क गैस का कनेक्शन प्राप्त हुआ है। 56 स्वयं सहायता समूह राशन की दुकानों का संचालन कर रहे हैं, जिनसे 438 महिलाएं जुड़ी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रही है। डबल इंजन सरकार ने उनके उत्थान के लिए कई कार्यक्रम प्रारम्भ किये हैं। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत बेटी के जन्म से स्नातक तक की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दे रही है। इस योजना के तहत आगामी अप्रैल माह से इसकी धनराशि 25 हजार की जायेगी। योजना के अन्तर्गत 17 लाख से अधिक बेटियों को जोड़ा जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सम्मान की दिशा में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 03 लाख से अधिक बेटियों का विवाह सम्पन्न कराया है। स्वामित्व योजना के अन्तर्गत 90 लाख महिलाओं को घर का मालिकाना अधिकार दिलाया गया है। महिला स्वयं सहायता समूह हर विकास खण्ड में पोषण अभियान के लिए अच्छा आहार तैयार कर वितरित कर सकते हैंै। इससे महिलाएं अधिक मुनाफा कमा सकती हंै। बी0सी0 सखी ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक की कमी को दूर कर रही है। इन प्रयासों के बाद हमें किसी भी स्तर पर भेदभाव स्वीकार नहीं करना चाहिए। यह नारी शक्ति सम्मेलन इसी बात को प्रदर्शित करता है। इसका उद्देश्य यह है कि जो लाभान्वित हैं वह बोलंेे तथा जिनको लाभ नहीं मिला, उन्हें लाभान्वित किया जाये। जनता को योजना का लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत काल का यह प्रथम वर्ष है। प्रधानमंत्री जी के अगले 25 वर्षों अर्थात वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रयास में हम सबको कार्य करना होगा। इस काल में हर किसान, नौजवान खुशहाल और आत्म निर्भर हो तथा देश की आधी आबादी बिना किसी भेदभाव के सुरक्षित व सम्मानित महसूस कर सके इसके लिए हम सबको प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर महिला आत्म निर्भर होती है तो समाज स्वतः सशक्त होता है। जिस समाज में महिला सशक्त होती है उस समाज को आगे बढ़ने से कोई नही रोक सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 में जब देश आजादी का 100वां वर्ष पूरा करेगा तो हमे एक विकसित भारत मिलेगा। इस काल में देश विकास की बुलंदियों को छूकर अनन्त काल तक इसका संरक्षण करेगा और आगामी पीढ़ी के लिए एक नई प्रेरणा भी देगा। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगी ताकि उनकी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन का कार्य सुनिश्चित रहे। इन प्रयासों में सरकार सभी को भरपूर सहयोग करेगी। आधी आबादी को विकसित करके ही सरकार विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर पायेगी। सरकार सभी महिलाओं को आश्वस्त करती है कि उनके हितों के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *