संविधान हमे अधिकार देता है तो हमारे कर्तव्यों के प्रति हमें आग्रही भी बनाता है:-अपर श्रम आयुक्त

कानपुर,
कानपुर श्रम आयुक्त कार्यालय में श्रम आयुक्त मार्कंडेय शाही व अपर श्रम आयुक्त सौम्या पांडे ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण करते हुए ध्वज को सलामी दी। इस दौरान कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वही श्रम आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र भी वितरित किये।

अपर श्रम आयुक्त सौम्या पांडे ने कहा कि आज ही के दिन 1950 में भारत ने आजादी की लंबी लड़ाई के उपरांत हमने अपना स्वयं का संविधान लागू किया था। यह दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। हमारा संविधान अनेक उपलब्धियों से भरा है। ये हमें अधिकार देता है तो हमारे कर्तव्यों के प्रति हमें आग्रही भी बनाता है। उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद और संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि ये विभूतियां हम सबके लिए प्रेरणादायी हैं।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर श्रम आयुक्त सौम्या पांडे, उप श्रम आयुक्त अंजू वर्मा, उप श्रम आयुक्त अजय कुमार मिश्रा, सहायक श्रम आयुक्त जय प्रताप,सहायक श्रम आयुक्त अविनाश चंद तिवारी एवं विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *