Kanpur News: पानी के बताशे को लेकर हुआ कुछ ऐसा कि 7 लोग हो गए घायल

कानपुर देहात के थाना रनियां के अंतर्गत पानी के बताशे खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले व कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान दोनों पक्षों से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों के 4 लोगों को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वही पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि रनियां के राजेंद्र नगर में पानी के बताशे खाने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले हुई। जिसमे दोनों ही पक्षों की तरफ से 6 से 7 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों को मामूली चोटे आई हैं। इस दौरान दुकान पर हो रहे विवाद को देख कर दुकान के मालिक ने छत से हवाई फायरिंग कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना में सम्मिलित चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस दौरान जिस बंदूक से हवाई फायरिंग की गई थी। उसे बंदूक को बरामद कर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

thestatekhabar
Author: thestatekhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *