कानपुर देहात,
कानपुर देहात के रसूलाबाद पहुंचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज लोकसभा से प्रत्याशी अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा की विधानसभा रसूलाबाद में जनसंपर्क कर आम लोगों से बातचीत करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधाते हुए कहा कि यह सरकार आपको और हमे भी बंद कर देगी। यह सरकार इतनी तानाशाह हो गई है कि आने वाले समय में अपनों को भी बंद कर देगी। ये सरकार ना तो जानवरों की सुरक्षा दे पा रही है ना ही पक्षियों को यह सरकार तो पक्षियों से इतनी नफरत करते हैं कि इन्होंने एक सरस को कैद करके चिड़ियाघर में डाल दिया है।
"अंबेडकर जी ने जो संविधान दिया उस संविधान को बचाने के लिए हम सबको मिलकर काम करना पड़ेगा। 2024 के चुनाव में संविधान मंथन होने जा रहा है।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 27, 2024
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, रसूलाबाद, कन्नौज लोकसभा pic.twitter.com/yPJAKxFJlp
बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है –
अखिलेश यादव यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जो बाबा भीमराव अंबेडकर साहब का संविधान खत्म करना चाहते हैं। बीजेपी के लोग हमारे लोगों के अधिकार छीन रहे हैं। ये चुनाव संविधान बचाने का भी है। आपने देखा होगा भारतीय जनता पार्टी धीरे-धीरे संविधान को खत्म करना चाहती है। याद रखना संविधान खत्म हुआ तो हमारा आपका वोट देने का भी अधिकार छिन जाएगा।
बीजेपी ने भ्रष्टाचार्यों का खोल रखा है गोदाम –
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी बीजेपी ने भ्रष्टाचार्यों के लिए एक गोदाम खोल रखा है। जितने भी भ्रष्टाचारी हैं इस समय भाजपा के गोदाम में है। जिसके चलते भ्रष्टाचार चरम पर है। इलेक्ट्रोरल बॉन्ड ने बीजेपी की बैंड बजा दी है। ये जो भारतीय जनता पार्टी ने वसूली की है उसका परिणाम है कि आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।इन्होंने हजारों करोड़ रुपये चंदा लिया है। जिसके चलते महंगाई आज चरम पर है।
हमारी सरकार आई तो किसानों का कर्ज होगा माफ –
बीजेपी की सरकार में बड़े बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने 16 लाख करोड़ रुपए बड़े बड़े उद्योगपतियों के माफ किए हैं। इसलिए हमने तय किया जब हमारी सरकार आएगी गरीब किसानों का पूरा का पूरा कर्ज माफ होगा।।




