Crime news: उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुआ खूनी संघर्ष,6 की हुई हत्या…….

UP Crime news: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आयीं है। यहां जमीनी विवाद के चलते खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें 6 लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक परिवार के पांच लोग शामिल है। रूद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार की सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम की हत्या कर दी गई। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।
प्रेम की हत्या से बौखलाए उनके परिजनों ने हत्या का बदला लेने के लिए सत्य प्रकाश के घर में घुसकर पांच लोगों को मौत की निर्ममता से हत्या कर दी। जबकि एक लड़की की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वारदात की सूचना गांव में फैलते ही हड़कंप मच गया, परिजनों की चींख पुकार सुनकर दिल दहलने लगा। पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये और पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

बताते चलें कि रूद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते 6 लोगों की जान चली गई। ग्राम पंचायत फतेहपुर के एक टोला क्षेत्र के रहने वाले सत्य प्रकाश दुबे और टोला अभयपुर के रहने वाले प्रेमचंद यादव का लंबे समय से जमीन को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। आज सुबह 7 बजे के करीब प्रेमचंद यादव विवादित खेत पर पहुंचे थे। सूचना मिलते ही सत्य प्रकाश दुबे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वहां पहुंच गया। इसी के चलते दोनों पक्षों में अनबन हो गई। इसी बीच सत्य प्रकाश पक्ष ने ईंटों से कुचलकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद को मौत के घाट उतार दिया।

घटना को अंजाम देकर सत्य प्रकाश घर आ गया। कुछ देर बाद प्रेम प्रकाश के परिजन मौत का बदला लेने के लिए सत्यप्रकाश के घर लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर पहुंच गये। यहां पर उन्होंने खूनी संघर्ष खेलते हुए सत्य प्रकाश और उनकी पत्नी, दो बेटी और एक बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। फिलहाल पुलिस के अधिकारी और फारेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रहें है। क्षेत्र में तनाव व्याप्त होने के चलते गांव को छावनी में तब्दील करते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है।

वही उत्तर प्रदेश के देवरिया हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि “जनपद देवरिया की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
एडीजी/ कमिश्नर/आईजी को मौके पर पहुंचकर कठोरतम कार्यवाही तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

thestatekhabar
Author: thestatekhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *