देवरिया की घटना शासन की विफलता -अखिलेश यादव

Deoria Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया हत्याकांड को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। जिसके चलते समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा है कि “देवरिया की घटना शासन की विफलता और कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही या संलिप्तता की वजह से घटित हुई है। काश मुख्यमंत्री जी के दुख प्रकट करने से लोगों का जीवन वापस आ जाता। एक उच्च स्तरीय जाँच ही इस हत्याकांड की परतों के पीछे की परत उतार कर न्याय कर सकती है। ये जाँच तत्काल हो।”……!

बताते चलें कि देवरिया के रूद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते 6 लोगों की जान चली गई। ग्राम पंचायत फतेहपुर के एक टोला क्षेत्र के रहने वाले सत्य प्रकाश दुबे और टोला अभयपुर के रहने वाले प्रेमचंद यादव का लंबे समय से जमीन को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। सुबह 7 बजे के करीब प्रेमचंद यादव विवादित खेत पर पहुंचे थे। सूचना मिलते ही सत्य प्रकाश दुबे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वहां पहुंच गया। इसी के चलते दोनों पक्षों में अनबन हो गई। इसी बीच सत्य प्रकाश पक्ष ने ईंटों से कुचलकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद को मौत के घाट उतार दिया।

घटना को अंजाम देकर सत्य प्रकाश घर आ गया। कुछ देर बाद प्रेम के परिजन मौत का बदला लेने के लिए सत्यप्रकाश के घर लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर पहुंच गये। यहां पर उन्होंने खूनी संघर्ष खेलते हुए सत्य प्रकाश और उनकी पत्नी, दो बेटी और एक बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *