Sanjay Singh :आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर आज ईडी की टीम ने छापा मारा था और सांसद संजय सिंह से उन्हीं के घर पर पूछता भी की है। सूत्रों के मुताबिक ईडी के कई अधिकारी उनके घर के बाहर व घर के अंदर मौजूद थे। इस दौरान सुरक्षा बल भी वहां पर मौजूद थे. सूत्रों के मुताबिक ईडी के अधिकारियों ने काफी देर तक उनसे पूछताछ की और उनके घर की तलाशी भी ली। यह दूसरी बार है जब ईडी की टीम संजय सिंह के घर पहुंची थी। वही सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी की छापेमारी के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल देखने को मिल रही है और विपक्ष एक बार फिर मोदी सरकार पर निशान चाहते हुए नजर आ रहा है। आई आपको सुनाते हैं किसने क्या कहा ! –
ये एक काल्पनिक घोटाला है
— AAP (@AamAadmiParty) October 4, 2023
???? 1000+ रेड,
???? 15 महीने,
❌ लेकिन नतीजा शून्य।
Modi जी Desperation में है,
वो चुनाव हारने जा रहे हैं लेकिन AAP सवाल पूछती रहेगी
???? ना @SanjayAzadSln जी के घर से कुछ मिला, ना ही कहीं और से।
पिछली बार भी, संजय सिंह जी के नाम की गड़बड़ी हुई थी, फिर… pic.twitter.com/en4rn47CKw
#WATCH AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पिछले एक साल से देख रहे हैं कि तथाकथित शराब घोटाले का शोर किया हुआ है लेकिन इनको एक भी पैसा नहीं मिला। करीब 1,000 से अधिक छापे मारे गए और कहीं से भी कोई रिकवरी नहीं हुई। कभी… pic.twitter.com/pNnf469ZSY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023
#WATCH दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, "पिछले 15 महीने से इस तथाकथित शराब घोटाले में CBI-ED जांच कर रही है… लेकिन अभी तक 1 रुपए का भ्रष्टाचार केंद्र सरकार और उनकी सारी एजेंसियां न साबित कर पाई हैं और न ही कोई सबूत दे पाई… pic.twitter.com/K4CjOgI5AD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023
#WATCH दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "यह(BJP) सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर जोर-जबरदस्ती, दमन, भय और आतंक का माहौल पत्रकारों के खिलाफ और उन नेताओं के खिलाफ कायम करना चाहती है जो विरोधी दल के है, विशेषकर जो INDIA गठबंधन… pic.twitter.com/j7seK8eWCb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023
AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, "पिछले 15 महिनों से ED, CBI की जांच, छापेमारी चल रही है। मेरे ख्याल से पूरे देश भर में 1,000 से अधिक छापेमारी हो चुकी है। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया लेकिन आज तक एक चवन्नी नहीं मिली। यह… pic.twitter.com/oZkuJkl1id
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023
#WATCH पटना: AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर JDU नेता नीरज कुमार ने कहा, "भाजपा पूरे देश में अपने राजनीतिक विरोधियों पर अपनी नीति और उपलब्धियों के बल पर मुकाबला नहीं कर रही है। यह स्पष्ट हो चुका है कि ED, CBI और IT ही इनके राजनीतिक हथियार हैं… इनका परेशान करना… pic.twitter.com/LkcljPZhEi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023
#WATCH राजस्थान: AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर राजस्थान मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, "सब जगह ED की छापेमारी चल रही है। जब-जब चुनाव आएंगे तब-तब ईडी की छापेमारी होगी। यह एक राजनीतिक लड़ाई है जिसके लिए सबको तैयार रहना चाहिए।" pic.twitter.com/YKCrm66GAG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023
