Kanpur news: बीजेपी ने इस चुनाव में लहराया जीत का परचम, निर्विरोध जीते सभी प्रत्याशी

Kanpur news: कानपुर देहात के अकबरपुर में थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के हुए चुनाव में अन्य राजनीतिक दलों में प्रतिभा नहीं किया। जिसके चलते भाजपा के विजय मिश्रा को निर्विरोध सभापति चुना गया है।

वही भाजपा के संजय सिंह सिसोदिया को निर्विरोध उपसभापति चुना गया है। इस दौरान सांसद देवेंद्र सिंह भोले व बीजेपी जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने नव नियुक्त सभापति व उपसभापति को बधाई दी।

इस दौरान बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा बीजेपी की नीति और रीति से जनता खुश है। मोदी और योगी की सरकार देश एवं प्रदेश में समृद्धि लाने का काम कर रही है। जिसके चलते विपक्ष हताश है। क्योंकि विपक्ष को ना तो हमारी सरकार पर सवाल खड़े करने का कोई मुद्दा मिल रहा है और ना ही जनता का साथ मिल रहा है। देश व प्रदेश की जनता मोदी और योगी के साथ है।

वही जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा कि बीजेपी का मुख्य उद्देश्य नीचे तबके के लोगों के जीवन स्तर को उठाना है। हमारे पार्टी का यही सिद्धांत है। इसी सिद्धांत के आधार पर हम विजय प्राप्त कर रहे हैं।

इस दौरान सांसद देवेंद्र सिंह भोले व जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला के साथ निर्मला शंखवार,राजेश तिवारी श्याम सिंह सिसोदिया, वंश लाल कटियार, मदन पांडे, कन्हैया कुशवाहा, बृजेंद्र सिंह, विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी, दिनेश मिश्रा,मनोज शुक्ला लाल आदि भी रहे।

thestatekhabar
Author: thestatekhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *