समाज कल्याण मंत्री ने दिए निर्देश, जांच कर नारी कौशल प्रशिक्षण बनाने का भेजे प्रस्ताव

कानपुर,
उत्तर प्रदेश समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने गुरुवार शाम कल्याणपुर में पनकी रोड स्थित वर्ष 1959 में बने नारी कल्याण केन्द्र भवन एवं भूमि का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने विभागीय मंत्री से यहां समाज हित में विकास करने की मांग की और 1959 में श्रमदान से एकत्र राशि से भवन निर्माण होने और तत्कालीन समाज कल्याण विभाग द्वारा नारी कौशल प्रशिक्षण एवं श्रमिकों के बच्चो के पालन केंद्र का संचालन कराए जाने की जानकारी समस्त कागजातों के साथ दी।

पिछले कई वर्षो में पुराना भवन गिर जाने और नारी कल्याण के कार्यों का संपादन न होने से विभागीय उद्देश्यों की पूर्ति नहीं हो रही है। इसपर मंत्री असीम अरुण ने जनता द्वारा प्रस्तुत नारी समाज कल्याण केन्द्र से जुड़े वर्ष 1959 के सभी अभिलेखों का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को फसली वर्ष 1358 से राजस्व अभिलेखों की जांच कराकर उपलब्ध सभी दस्तावेजों के आधार पर जांच के बाद भूमि पर नारी कौशल प्रशिक्षण बनाने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

इस दौरान समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के पनकी रोड आगमन पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के मीडिया प्रभारी अशोक सिंह दद्दा, भाजपा किसान मोर्चा पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल,योगेश द्विवेदी, ज्ञानेंद्र मोहन शुक्ला,आशीष सिंह राजावत आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *