UPSC टॉपर सौम्या पांडे ने नीचे से देख था रिजल्ट,मां से किया वादा “अगली बार पक्का एग्जाम करूंगी क्लियर”..!

लखनऊ,
आज हम आपको एक ऐसी महिला IAS के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने UPSC के एग्जाम में टॉप करने के बाद भी अपनी मां से वादा किया था कि इस बार नहीं हो पाया पर “अगली बार पक्का एग्जाम क्लियर करूंगी”। अब आप सोच रहे होंगे ऐसी कौन है। जिन्होंने UPSC में टॉप भी किया। फिर भी अपनी मां से वादा किया।

वह कोई और नहीं बल्कि कानपुर की अपर श्रमायुक्त IAS सौम्या पांडे है। जिन्होंने पहली बार में ही UPAC का एग्जाम क्लियर कर लिया था। यही नहीं ऑल इंडिया 4th रैंक भी आई थी। लेकिन पहली बार UPSC एग्जाम देने के चलते रिजल्ट उन्होंने नीचे से देखा था। नीचे से काफी नाम देखने के बाद जब उनका नाम कहीं नहीं आया तो उन्होंने अपनी मां से वादा कर दिया था की मां इस बार नहीं सही लेकिन अगली बार पक्का एग्जाम क्लियर करूंगी। यह बात उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताई भी थी।

सोर्स -Chamomile Tea with Toppers

उन्होंने यह भी बताया था कि मां ने जब दोबारा ऊपर से एक बार नाम देखने को कहा तो पहले वह मना करती रही लेकिन जब उन्होंने ऊपर से लिस्ट देखी तो उन्होंने UPSC के एग्जाम में टॉप किया था। उन्होंने खुद इंटरव्यू में बताया था कि काफी देर तक उन्हें और उनकी मां को भरोसा ही नहीं हो रहा था जिसके चलते कई बार उन्होंने अपना रोल नंबर भी मिलाया था। और यकीन होने के बाद सीधे भगवान के दर्शन करने के लिए गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *