हरियाणा,एनसीआर व दिल्ली में मानसून सक्रिय,मौसम हुआ सुहावना

Imd Alert:हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मानसून सक्रिय बना हुआ है। जिसकी वजह से लगातार हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में  गिरावट दर्ज हुई है। मौसम सुहावना और खुशगवार बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ चन्द्र मोहन ने बताया कि मध्यप्रदेश के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र मे तब्दील हो गया है और इसकी दिशा और दशा में बदलाव हो गया है। इसके चलते कल भी सम्पूर्ण इलाके में मौसम परिवर्तन शील बना रहेगा आंशिक बादल वाही और केवल कहीं-कहीं हल्की बिखराव वाली खंड बारिश के आसार हैं।

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बारिश की गतिविधियो में  आज से कमी होने की संभावना बन रही है। 4-5 दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा। बंगाल की खाड़ी में लगातार एक के बाद एक मौसम प्रणालीयों का निर्माण हों रहा है इस सप्ताह अंत तक एक नया चक्रवात बनने की संभावना बन रही हैं। अभी मानसून की बापिसी कहना उचित नहीं है। आज जिला सुबह से गहरे और काले बादलों की आवाजाही बनी हुई रही और सम्पूर्ण जिला महेंद्रगढ़ में सुबह से शाम तक रूक रूक कर हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में मौसम सुहावना और खुशगवार बना हुआ है।

जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश 27.4,23.5डिग्री सेल्सियस और 30.3,24.0डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जिला महेंद्रगढ़ में दिन के तापमान सामान्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे बने हुए हैं। जिला महेंद्रगढ़ में लगातार मानसून मेहरबान बना हुआ है और बारिश के आंकड़ों में बढ़ोतरी जारी है। 1 जून से 19 सितंबर के दौरान जिला महेंद्रगढ़ में कुल 582.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई जबकि इस दौरान जिला में सामान्य बारिश 384.6 मिलीमीटर होती है जो सामान्य से 48.0% अधिक दर्ज हुई है साथ ही साथ 1 सितम्बर से 19 सितंबर के दौरान कुल मानसून बारिश 72.3 मिलीमीटर दर्ज हुई है जबकि इस दौरान जिला महेंद्रगढ़ में सामान्य बारिश 45.7 मिलीमीटर होती है जो सामान्य से 58.0,% अधिक दर्ज हुई है।

सोर्स – डॉ चंद्र मोहन नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल

thestatekhabar
Author: thestatekhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *